Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

एक ही रात में तापमान में ढाई डिग्री से अधिक गिरावट, दक्षिण बंगाल में फिर बढ़ेगी ठंड की धार

कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में ठंड ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है।

13 Jan 2026

एक ही रात में तापमान में ढाई डिग्री से अधिक गिरावट, दक्षिण बंगाल में फिर बढ़ेगी ठंड की धार

कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में ठंड ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। रविवार देर रात जहां शहर का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं सोमवार रात को इसमें ढाई डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई और तापमान लुढ़ककर 12.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इसके चलते मकर संक्रांति के दिन ठंड का असर और तेज महसूस होने की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग ने पहले ही संकेत दिया था कि तापमान में हल्की बढ़ोतरी स्थायी नहीं होगी। हालांकि कुछ समय के लिए ठंड कमजोर पड़ती दिखी, लेकिन अब फिर से सर्द हवाओं का असर साफ नजर आने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र से जुड़े बादलों के बाहरी हिस्से (क्लाउड बैंड) के कारण उत्तर से आने वाली ठंडी हवाएं कुछ समय के लिए बाधित हुई थीं। इसी वजह से राज्य के कई हिस्सों में रात के तापमान में अस्थायी बढ़ोतरी देखी गई। इसके बावजूद, कोलकाता सहित लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान अब भी सामान्य से नीचे बना हुआ है। अलीपुर मौसम कार्यालय की मंगलवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण बंगाल में कल्याणी का न्यूनतम तापमान सबसे कम 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा आसनसोल में 9.2 और झाड़ग्राम में 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

उत्तर बंगाल के मैदानी इलाकों में कूचबिहार (9.1), रायगंज (9.5) और जलपाईगुड़ी (9.7) में तापमान सिंगल डिजिट में रहा। पर्वतीय इलाकों में दार्जिलिंग में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस और कालिम्पोंग में नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सीजन में पहली बार दक्षिण बंगाल का सबसे ठंडा इलाका श्रीनिकेतन नहीं, बल्कि कल्याणी बना है, जिसने सबसे कम तापमान दर्ज कर नया रिकॉर्ड बनाया। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र कमजोर पड़ने के बाद राज्यभर में ठंड और तेज होगी। मकर संक्रांति के दिन कड़ाके की ठंड पड़ने की पूरी संभावना है।

पूर्वानुमान के मुताबिक, आज से अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण बंगाल में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आ सकती है। इसके बाद अगले चार से पांच दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे ही बना रहेगा। उत्तर बंगाल में भी अगले एक सप्ताह तक रात के तापमान में खास उतार-चढ़ाव के आसार नहीं हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले कुछ दिन ठंड के लिहाज से काफी अहम रहेंगे और लोगों को ठंड से बचाव के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एक ही रात में तापमान में ढाई डिग्री से अधिक गिरावट
कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में ठंड ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News